PM Matru Vandana Yojana: भारत सरकार देगी महिलाओं को 6000 रूपये, जाने कब

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ऐसी योजना जिसके तहत महिलाओं को ₹6000 दिए जाएंगे। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना है। आमतौर पर इस योजना PMMVY योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का लाभ बच्चे के जन्म पर प्रदान की जाती है। आज इस आर्टिकल में PM Matru Vandana Yojana के टॉपिक से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है जिसे आप पढ़ कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

PM Matru Vandana Yojana
PM Matru Vandana Yojana

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana

भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म पर PM Matru Vandana Yojana के तहत ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है। PMMVY योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद रही है। सरकार द्वारा दी जाने वाली इस राशि का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाएं अपने बच्चों के जन्म पर होने वाले पालन पोषण को सही ढंग से उठा सके।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना राजस्थान/Pmmvy Yojana उद्देश्य

  • कमजोर वर्ग एवं समर्थ लोगों को बच्चों के लालन-पालन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • कामकाजी महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना।
  • महिला तथा उसके बच्चे के पोषण को सुनिश्चित करना।

PMMVY Yojana की जानकारी

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PM Matru Vandana Yojana) को जनवरी 2017 में शुरू किया गया।
  • यह एक केंद्र संचालित योजना है, जिसे महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • वे महिलायें भी PM Matru Vandana Yojana में लाभ की भागेदार नहीं होगी जो इस तरह की किसी अन्य योजना तहत समान लाभ प्राप्त कर रही हैं।
  • इसके तहत गर्भवती महिलाओं की पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिय 6000/- रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

PM Matru Vandana Yojana Documents

यदि आप इस योजना के लिए पात्र है तो आप निचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजों की सहायता से आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है।

  • महिला और उसके पति का आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या गर्भावस्था पंजीकरण कार्ड
  • परिवार राशन कार्ड
  • पेन कार्ड
  • माता की बैंक खाता पासबुक
  • मूल-निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • MCP कार्ड (Mother and Child Protection Card)

Rajasthan Khadya Suraksha Yojana 2024: खाद्य सुरक्षा योजना में नये नाम जुड़ना शुरू, अब सभी को मिलेगा राशन

PM Matru Vandana Yojana Amount

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के अंतर्गत दी जाने वाली 6 हजार की राशि कुल 3 किस्तों में दी जाती है जो इस प्रकार है:-

  1. पहली क़िस्त – 1000 रूपये
  2. दूसरी क़िस्त – 2000 रुपयें
  3. तीसरी क़िस्त – 3000 रुपयें

PM Matru Vandana Yojana Benefits

क़िस्तक़िस्त राशिक़िस्त का समय
पहली क़िस्त₹1000/-गर्भावस्था के पंजीकरण के समय
दूसरी क़िस्त₹2000/-छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसवपूर्व जाँच कराने पर
तीसरी क़िस्त₹3000/बच्चे के जन्म होने पर

PMMVY Eligibility Criteria

  1. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में सभी आयु वर्ग की गर्भवती महिलाओं को पात्र बनाया जाता है।
  2. वे महिलायें जो केंद्र सरकार या राज्य सरकार अथवा सार्वजनिक उपक्रमों में नियमित रूप से रोज़गार पर कार्यरत हैं वे PM Matru Vandana Yojana का लाभ नहीं ले सकती हैं।
  3. PMMVY योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका गर्भावस्था पंजीकरण 1 जनवरी 2017 के बाद हुआ हैं।
  4. वे महिलायें जो वर्तमान में किसी भी कानून के तहत समान लाभ प्राप्त कर रही हैं वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।

PMMVY Official Website

आर्टिकल का नामPM Matru Vandana Yojana
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
लाभार्थीगर्भवती महिला
सहायता राशि6000/- रुपए
आधिकारिक वेबसाइटMinistry of Women and Child Development
PMMVY Official Websitehttps://pmmvy.wcd.gov.in/

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एप/ PMMVY Mobile App Download

भारत सरकार ने योजना के अंतर्गत आवेदन सूविधा के लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉंच किया हैं। इस मोबाइल ऐप के जरिये इस योजना से जुड़ी सभी प्रक्रिया लगभग पेपरलेस हो गईं है। आप pmmvy योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एप डाउनलोड कर सकते हैं।

PMMVY Online Registration/PMMVY Ka Form Kaise Bhare

सबसे पहले आप प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmmvy.wcd.gov.in को ओपन करें।

आपके सामने इस तरह का होम पेज खुलेगा-

PMMVY Online Registration
  • इस पेज पर Citizen Login के बटन पर क्लिक करें।
  • अब नये पेज में दिये गये बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और वेरीफाई बटन पर दबाएँ।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इसमें आपको अपना नाम और Relationship With Beneficiary सेलेक्ट करना है जिसमे आपका आवेदक के साथ रिलेशनशिप क्या है वह लिखें।
  • फिर आपको Create Account पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको फिर से मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब दिये गये मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • इस OTP को दिये गये बॉक्स में दर्ज करें।
  • अब पेज पर दिये गये Captcha को बॉक्स में सही-सही दर्ज करें तथा Validate के बटन को दबाये।
  • अब आपको एक डैशबोर्ड दिखेगा जिसमें डाटा एंट्री में बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
  • बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • जानकारी भर देंने के बाद आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजो को Scan करके अपलोड करें।
  • सभीं दस्तावेज अपलोड होने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • यह पर आपको एक Registration Number मिलेंगे। इसे किसी सुरक्षित जगह पर लिखकर सेव कर ले।
  • आवेदन का Status चेक करने के लिए आपको डाटा एंट्री पर जाना है। यहाँ Trake Application पर क्लिक करें और Registration Number दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन स्टेटस खुल जाएगा

मातृ वंदना योजना में कितना पैसा मिलता है?

महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा PM Matru Vandana Yojana के तहत 6 हजार रूपये दिए जाते है यह राशि कुल 3 किस्तों में ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर की जाती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कब शुरू हुई

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (pmmvy) वर्ष 2017 में शुरू हुई थी यह योजना वर्तमान में भी चालू है।

Leave a Comment