नमस्कार दोस्तों आज हम ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो वर्तमान में खूब चर्चित है। (Ladli Behna Yojana List) लाडली बहना योजना में राज्य की महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को लॉन्च किया था। इस योजना के अंतर्गत Ladli Behna Yojana List जारी की जाती है जिसमे योजना के लिए पात्र महिलाओं के नाम शामिल होते है। लाडली बहना योजना क्या है? योजना के लिए आवेदन कैसे करें? और लाडली बहन योजना लिस्ट कैसे देखें? योजना के लिए क्या-क्या पात्रता रखी गई है? इन सभी की जानकारी नीचे दी गई है।
Ladli Behna Yojana List 2024
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना का आरंभ मार्च 2023 में किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाना है। महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं में से सबसे प्रमुख योजना लाडली बहना योजना है। जिसका लाभ लगभग राज्य की सभी महिलाओं को दिया जा रहा है। Ladli Behna Yojana List चेक करने एवं योजना में आवेदन करने हेतु दिशा निर्देश इस आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप दिए गए है।
Ladli Behna Yojana Form
वर्ष 2023 में शुरू की गई लाडली बहना योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए देने का प्रावधान रखा गया था। वर्तमान में इस योजना में राज्य सरकार द्वारा 250 रुपए और बढ़ा दिए है। यानी अब इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1250 रुपए दिए जा रहे है। यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं और योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी आवेदन प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी Ladli Behna Yojana List में नाम शामिल होने पर आपको ₹15000 प्रतिवर्ष आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे।
Ladli Behna Yojana 2024
राज्य | मध्यप्रदेश |
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना |
योजना शुरु | 5 मार्च, 2023 (पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) |
लाभार्थी | महिलाएं (उम्र 21 से 60 के बीच) |
उद्देश्य | महिलाओं को सक्तिकरण व आत्मनिर्भर बनाना |
आर्थिक सहयोग | प्रतिमाह 1250 रुपये |
भुगतान की तिथि | 10 तारीख प्रतिमाह |
हेल्पलाइन नंबर | 0755–2700800 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
Ladli Behna Yojana Kya Hai
लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वालंबन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार बनाए रखने के लिए आर्थिक रूप से हर महीने ₹1250 दिए जाते है। सरकार द्वारा दी जाने वाली इस आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने परिवार को आगे बढ़ाने में सक्षम होगी।
लाड़ली बहना योजना दस्तावेज (Documents)
- समग्र आईडी,
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ,
- आधार कार्ड,
- राशन कार्ड,
- मध्यप्रदेश का रेजिडेंस प्रूफ,
- मोबाइल नंबर,
- इनकम सर्टिफिकेट,
- बैंक अकाउंट डिटेल।
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन / Ladli Behna Yojana Online Apply
- लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपको ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे।
- आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आवेदक महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद अधिकारी द्वारा डॉक्यूमेंट को वेरिफाई किया जाएगा, फिर उसे पोर्टल या ऐप पर अपलोड किया जाएगा।
- इसके बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिया जायेगा।
- कुछ दिन बाद यदि आपका एप्लीकेशन फॉर्म सिलेक्ट होता है या Ladli Behna Yojana List में नाम आता तो फिर SMS, व्हाट्सएप आदि के जरिए आपको सूचित किया जाएगा।
लाडली बहना योजना पात्रता [Eligibility]
- लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से 60 वर्ष से कम आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक महिला मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी होनी अनिवार्य है।
- लाड़ली बहना योजना के लिए विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- योजना के तहत जिन परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता, परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार की नौकरी कर रहे हैं या फिर पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उनका नाम Ladli Behna Yojana List में नहीं जोड़ा जाएगा अर्थार्त वह योग्य नहीं होंगे।
- भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही हों, वे भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2024: लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने वाली लड़कियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये
Ladli Behna Yojana List 2024 (लाडली बहना योजना लिस्ट)
- Ladli Behna Yojana List देखने के लिए मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे आपका नाम, जिला, ब्लॉक आदि दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने Ladli Behna Yojana List आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- Ladli Behna Yojana List में नाम शामिल होने पर आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
लाडली बहना योजना वेबसाइट कौन सी है?
लाडली बहना योजना का ऑनलाइन पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ है, जहाँ पर आपको योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी।
लाडली बहना योजना किस्त कब आएगी?
राज्य सरकार की तरफ से योजना के लाभार्थियों के खातों में क़िस्त के पैसे महीने की 10 तारीख को ट्रान्सफर किये जाते है। साप्ताहिक अवकाश के दिनो में यह राशि 1 से 2 दिन बाद अकाउंट में डाली जाती है।
लाडली बहना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
सबसे पहले लाडली बहना योजना की अधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
अब भुगतान की स्थिति का लिंक मिलेगा इसके ऊपर क्लिक करें।
आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज कर देनी है तथा कैप्चा कोड को दर्ज करके ओटीपी भेजें।
योजना में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया होगा उसे वेरीफाई कर सबमिट वाले बटन पर क्लिक करे।
अब पेमेंट स्टेटस से संबंधित जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
लाडली बहना योजना की पात्रता क्या है?
लाडली बहना योजना के लिए केवल 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु वालि महिलाएं (विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं) जो मध्यप्रदेश की निवासी हो वो ही आवेदन कर सकती है।
लाडली बहना योजना की अंतिम लिस्ट कैसे देखें?
Ladli Behna Yojana List देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे आपका नाम, जिला, ब्लॉक आदि दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने Ladli Behna Yojana List आ जाएगी। अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
लाडली बहना योजना की KYC कैसे करें?
लाडली बहना योजना की KYC के लिए सबसे पहले https://samagra.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। Update Aadhaar e-KYC पर क्लिक करें। समग्र आईडी और कैप्चा भर कर Search करें। मोबाइल नंबर अपडेट कर OTP वेरीफाई करें। अंत में आधार नंबर डालकर पुनः OTP वेरीफाई कर Submit करें। लाड़ली बहना योजना Ekyc की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
लाडली बहना योजना का कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें. ऑनलाइन पंजीयन क्र. / सदस्य समग्र क्र. और कैप्चा कोड को भरे. आये हुऐ otp डालकर खोजे पर क्लिक करें. आप को पावती वाले बॉक्स में view का ऑप्शन दिखाई देगा. उसे आप चुने आपको प्रमाण पत्र दिख जायेगा. जिसे प्रिंट पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
लाडली बहना योजना के पैसे नहीं आए तो क्या करें?
यदि आप लाडली बहना योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करती है और इसके बावजूद आपको योजना का पैसा नहीं मिल रहा है तो आपको लाडली बहना योजना की KYC करवानी होगी।