घर बैठें मिलेगी छात्राओं को 5000 की स्कॉलरशिप, पूरी जानकारी यहां देखें Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2024: राजस्थान सरकार ने राज्य की सभी छात्राओं को उच्च शिक्षा देने के लिए गार्गी पुरस्कार योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत छात्र में घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पुरस्कार की राशि प्राप्त कर सकती है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा सभी पात्र छात्राओं को माध्यमिक स्तर (10वीं) पर ₹3000 और उच्च माध्यमिक स्तर (12वीं) पर ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। गार्गी पुरस्कार योजना के लाभ क्या-क्या है? इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है? योजना की लास्ट डेट क्या है? आदि जानकारी नीचे दी गई है।
गार्गी पुरस्कार आवेदन 2024 Rajasthan Last Date
योजना के प्रति इच्छुक सभी छात्राएं शाला दर्पण के पोर्टल पर 31 जनवरी 2024 से पहले आवेदन फॉर्म भर दें। विभाग की ओर से गार्गी पुरस्कार की सहायता राशि बसंत पंचमी के अवसर पर दी जाती है। पुरस्कार हेतु राशि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। पुरस्कार प्रत्येक जिला मुख्यालय एंव पंचायत समिति स्तर पर प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरित किया जाता है।
गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के प्रमाण-पत्र बालिकाओं को सुगमता से प्रदान किये जाने के मध्य नजर उक्त प्रमाण-पत्र शाला दर्पण पोर्टल से ऑनलाईन उपलब्ध करवाये गये है। इन पुरस्कारो के लिए ऑनलाईन आवेदन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार राशि DBT के माध्यम से अन्तरित करवाई जा रही है।
Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | Gargi Puraskar Scheme 2023-24 |
योजना शुरु की | राजस्थान सरकार द्वारा |
राशि | 10वी पास छात्रा को 3,000 रूपये ,12वी पास छात्रा को 5,000 रूपये |
आर्टीकल | Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2024 |
लाभार्थी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वी तथा 12वी की छात्रा |
सत्र | 2023-24 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajshaladarpan.nic.in |
बालिका शिक्षा फाउंडेशन गार्गी पुरस्कार / बालिका प्रोत्साहन (वर्ष 2022-23 पुरस्कार राशि प्राप्त न होने वाले आवेदन पत्रों में अपडेसन हेतु )
गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत ( वर्ष 2022-23 पुरस्कार राशि प्राप्त न होने वाले आवेदन पत्रों में अपडेसन हेतु) शाला दर्पण पोर्टल से ऑनलाईन उपलब्ध करवाये गये है। इन पुरस्कारो के लिए ऑनलाईन आवेदन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार राशि DBT के माध्यम से अन्तरित करवाई जा रही है।
योजना वर्ष 1998 से प्रारम्भ की गई है। योजना अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षा में 75% व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को कक्षा 11 व 12 में नियमित अध्ययनरत् रहने पर प्रतिवर्ष राशि रु. 3000 एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया जाता है |
स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 8 से 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कार दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:- Free Solar Chulha Yojana: सभी महिलाओं को मिलेगा फ्री सोलर चूल्हा, जाने पूरी जानकारी
गार्गी पुरस्कार 2023-24 – आवश्यक दस्तावेज़
- छात्रा का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- भामाशाह कार्ड
- बैंक के खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- स्कूल द्वारा प्रमाणित लिखित दस्तावेज
- राजस्थान माध्यमिक बोर्ड परिषद द्वारा जारी 10वीं या 12वीं कक्षा की अंकतालिका
गार्गी पुरस्कार 2023-24 ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर आपको Gargi Puraskar पर क्लिक करना होगा।
- फिर इसके पश्चात आपको गार्गी पुरस्कार में आवेदन करने की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आपको इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, माता का नाम, सत्र, रोल नंबर, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी हैं।
- इसके बाद आपको प्रमाणीकरण करे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2024 Registration Form खुल कर आएगा।
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस आसान प्रक्रिया से आप गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते है।
E Shram Card Yojana: सरकार घर बैठें देगी 1000 रूपये हर महीने, बस बनवा ले यह कार्ड
Gargi Purshkar Scheme 2024 के लाभ
- गार्गी पुरस्कार योजना का लाभ राजस्थान शिक्षा बोर्ड में 10 वी तथा 12 वी कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को दिया जायेगा।
- Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2024 से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है।
- राजस्थान की लड़कियों को 12वी कक्षा की परीक्षा में 75 % अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली लड़कियों को 5000 रूपये की धनरशि स्कॉलशिप के रूप में दी जाएगी।
- वहीं 10 वी कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर प्राप्त करने पर 3000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि छात्राओं को चेक के माध्यम से दी जाएगी।
- इस Scheme के माध्यम से राज्य की अधिक से अधिक लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
Shala Darpan Gargi Puraskar
फाउण्डेशन की स्थापना के समय राज्य सरकार के द्वारा कोरपस फण्ड के रूप में 1.00 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई। बालिका शिक्षा फाउण्डेशन में निजी शिक्षण संस्थाओं की मान्यता/क्रमोन्नति/स्थान परिर्वतन आदि के लिए आरक्षित कोष की राशि जमा करवाई जाती है। वर्तमान में कोरपस फण्ड एवं आरक्षित कोष की कुल राशि 204.00 करोड रूपये बालिका शिक्षा फाउण्डेशन के पी.डी खाते में जमा है। उक्त जमा राशि से प्रतिवर्ष लगभग 15 करोड़ रूपये ब्याज अर्जित होता है। उक्त अर्जित ब्याज से निम्नयोजनाओं का संचालन किया जाता है।
Gargi Puraskar Official Website
Official Website | https://rajshaladarpan.nic.in |
टेलीग्राम चैनल | ज्वाइन करें – Join |
व्हाट्सएप चैनल | ज्वाइन करें – Join |
अन्य योजनायें | sarkariyojanaLists.in |
गार्गी पुरस्कार 2024 कब मिलेगा
पुरस्कार प्रत्येक जिला मुख्यालय एंव पंचायत समिति स्तर पर प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरित किया जाता है।
गार्गी पुरस्कार योजना कब शुरू हुई
गार्गी पुरस्कार योजना वर्ष 1998 से प्रारम्भ की गई है।
राजस्थान में गार्गी पुरस्कार की राशि कितनी है?
सभी पात्र छात्राओं को माध्यमिक स्तर (10वीं) पर ₹3000 और उच्च माध्यमिक स्तर (12वीं) पर ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
गार्गी पुरस्कार 2024 के फॉर्म कब भरें जाएंगे?
राजस्थान गार्गी पुरस्कार 2024 के ऑनलाइन फॉर्म शुरू हो गए है। इच्छुक आवेदक 31 जनवरी तक फॉर्म भर सकते है।